सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय गंगाशहर में डांडिया प्रोग्राम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सेठ रावत मल बोथरा कन्या महाविद्यालय गंगाशहर में डांडिया प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें कालेज की बालिकाओं ने डांडिया नृत्य का जमकर आनंद उठाया। समुह नृत्य प्रतियोगिता में हर्षिता ,कुमकुम ,सीता ,खुशबू व नंदिनी का ग्रुप विजेता रहा। वही मनीषा मारु तथा कुसम सोनी मिस डांडिया क्वीन एवं मिस एनर्जी टिक रही । प्रोग्राम में आए चीफ गेस्ट आर जे रोहित ने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुए अपनी शक्ति पहचानने का संदेश दिया। महाविद्यालय प्रबंधक श्रीमान शांतिलाल बोथरा तथा प्रिंसिपल सुनीता प्रभाकर ने ईनाम दे कर विजेता को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा डागा ने किया।

Categories:
error: Content is protected !!