सेवानिवृत बैंकर्स का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेवानिवृत बैंक कर्मियों का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर शनिवार को सिकसेम थेरेपी सेंटर, जयपुर रोड पर आज आयोजित किया गया । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन व सिकसेम थेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर में सेवानिवृत बैंकर्स को निःशुल्क स्पाईन ट्रायल थेरेपी दी गई । संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस शिविर के लिये संगठन स्तर पर 40 सदस्यों पंजीकरण किया गया । सेंटर संचालिका जीनत ने उपस्थितों को बताया कि सिकसेम थेरेपी सेंटर पर आधुनिक तकनीक वाली मशीन से एक्यूप्रेशर, मसाज, मोक्सा, कायरोप्रेटिक, एफ.आई.आर रेज हेक्सा द्वारा मिलता है । एलर्जी, कमर दर्द, घुटना दर्द, साइटिका, स्लिपडिस्क, सरवाइकल, गठिया, थायराइड सहित अनेक बीमारियों में थेरेपी लाभप्रद रही है । थैरेपी के बाद सभी ने बताया कि इससे तत्काल आराम मिला है । संगठन अध्यक्ष भूदेव ने आभार व्यक्त किया । परवेज आलम, सिम्मी, फरहान व हीना ने सहयोग किया ।

Categories:
error: Content is protected !!