सोमवार को होगा परशुराम द्वार का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला होंगे मुख्य अतिथि, उपस्थित रहेंगे समाज के मौजीज लोग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 20 अगस्त। परशुराम सेवा समिति द्वारा जन सहयोग से मुरलीधर व्यास कॉलोनी के मुख्य चौराहे के पास बनाए गए परशुराम द्वार का लोकार्पण सोमवार सायं 6 बजे होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला होंगे। कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित, पं. जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, डॉ. बाल नारायण पुरोहित, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, उद्योगपति राजेश चूरा, पूर्व पार्षद विजय कुमार आचार्य, उद्यमी मोटूललाल हर्ष तथा रूप किशोर व्यास अतिथि मौजूद रहेंगे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन करवाया जाएगा।


इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परशुराम सेवा समिति द्वारा समाज के अनेक लोगों के सहयोग से यह प्रवेश द्वार बनाया गया है। उद्घाटन समारोह के लिए समाज के मौजीज लोगों तथा वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने परशुराम सेवा समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पुष्करणा ब्राह्मण समाज के ओलंपिक सावे के दौरान शहरी परकोटे को छत मानकर दिए जाने वाले अनुदान, समिति के लिए आवंटित भूमि, पूर्व विधायक श्री नंदलाल व्यास की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
दौरान समिति के बृजबल्लभ बिस्सा, किशन लाल ओझा, बद्री ओझा, श्रीलाल व्यास, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष भंवर पुरोहित, बलदेव व्यास तथा योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!