सोमवार से शुरू हो रहे शिक्षा विभाग के कार्यक्रम आओ घर से सीखें, स्माइल 3.0, शिक्षावाणी, शिक्षादर्शन, क्विज और समर्थ अभियान के संबंधित सभी जिला, बलॉक और स्कूल लेवल के अधिकारी एवम शिक्षको के लिए आगामी 3 महीने तक के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा दिशा निर्देश जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा सोमवार से शुरू हो रहे शिक्षा विभाग के कार्यक्रम आओ घर से सीखें, स्माइल 3.0, शिक्षावाणी, शिक्षादर्शन, क्विज और समर्थ अभियान के संबंधित सभी जिला, बलॉक और स्कूल लेवल के अधिकारी एवम शिक्षको के लिए आगामी 3 महीने हेतु दिशा निर्देश जारी किए है। निर्देशों के अनुसार सभी संस्था प्रधान और अधिकारी इसको प्रिंट करके अपने अपने कार्यालय में रखेंगे और इसको अमल में लाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि 3 महीने के अंत तक हुए क्विज के आधार पर पहला इंटरनल असेसमेंट होगा, इसलिए सभी बच्चों को क्विज से जोड़ना सुनिश्चित करें, साथ ही मिशन ज्ञान एप को डाउनलोड करना और उपयोग में लेना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि हर 15 दिवस में, शाला दर्पण पोर्टल पर बच्चो की एंट्री करना सुनिश्चित करें।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि हम सब मिलकर अपने प्रयास से राजस्थान के सभी बच्चों को उच्चतम और श्रेष्ठ शिक्षा घर तक उपलब्ध करवा पाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!