सोशल मीडिया विद्यार्थियों लिए नए बाजार स्थापित कर रहा है तथा उन्हें पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ::फैशन डिजाइनर और स्कल्पचर आर्टिस्ट रुचिका जोशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बीकानेर में फैशन डिजाइनर और स्कल्पचर आर्टिस्ट श्रीमति रुचिका जोशी का प्रशिक्षु बालिकाओं के लिए प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने और कॉलेज में प्राप्त शिक्षा को अपने भविष्य में अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने या बाजार में अपने काम को स्थापित करने के लिए का संदेश दिया ।
श्रीमति जोशी ने अपने उदबोधन में बताया कि आज के इस बदलते बाजार में नवीनीकरण अतिआवश्यक है । श्रीमती रुचिका जोशी ने सोशल मीडिया की अहमियत के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया आपके लिए नए बाजार स्थापित कर रहा है आपको पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है ।महिलाएं शुरुआती दौर में टीम वर्क से शुरुआत कर सकती है । श्रीमती जोशी ने कहा कि वे महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की लड़कियों को अपने साथ काम करने के अवसर देने का प्रस्ताव भी देती हैं । उन्होंनेकॉलेज की लड़कियों को इंटर्नशिप के लिए अपने संस्थान में आने के अवसर दिए हैं ।
महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्या श्रीमति संगीता सक्सेना ने इस मोटिवेशनल संवाद के लिए श्रीमति रुचिका जोशी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एक महिला कलाकार एवं उद्यमी द्वारा दिया गया उदबोधन प्रशिक्षु बालिकाओं के भविष्य के लिए काफी उपयोगी रहेगा । फैशन डिजाइनिंग की विभागाध्यक्ष श्रीमति निधि कौशिक ने इसे बालिकाओं की सोच में ऊर्जा का संचार करने वाला तथा किये गए कोर्स को अपने व्यवसायिक जीवन मे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने वाला बताया ।

Categories:
error: Content is protected !!