स्कूलों को सितंबर में मिलेंगे शारीरिक शिक्षक, 4397 अभ्यर्थियों को अगले सप्ताह तक जिला आवंटन होगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्कूलों को सितंबर में मिलेंगे शारीरिक शिक्षक, 4397 अभ्यर्थियों को अगले सप्ताह तक जिला आवंटन होगा

बीकानेर

प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पिछले साल सितंबर में हुई पीटीआई सीधी भर्ती परीक्षा- 2022 में चयनित अभ्यर्थियों को अगले सप्ताह तक जिला आवंटित कर दिए जाएंगे। जिला स्तर पर काउंसलिंग के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को राज्य के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। फाइनल परिणाम के दो माह बाद भी जिला आवंटन नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। शुक्रवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने जिला आवंटन के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम से वार्ता की।

निदेशक ने अवगत कराया कि जिला आवंटन की कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। अगले सप्ताह तक अभ्यर्थियों को जिला आवंटित कर दिया जाएगा। जिला आवंटन के बाद काउंसलिंग के जरिए सितंबर तक इन अभ्यर्थियों को स्कूलों में पोस्टिंग मिलने की संभावना है। दरअसल, चयन बोर्ड की ओर से पिछले साल 25 सितंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। 21 अक्टूबर को बोर्ड ने दो गुना परिणाम जारी किया। वहीं दिसंबर में दस्तावेज सत्यापन होने के बाद में मई में फाइनल परिणाम घोषित हुआ। शिक्षा विभाग की ओर से जिला आवंटन के लिए 4397 अभ्यर्थियों से विकल्प भरवा लिए गए हैं। ‌

Categories:
error: Content is protected !!