स्कूल ऑफ लॉ, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। स्कूल ऑफ लॉ महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के एलएल. एम. प्रथम वर्ष के परिणाम में यामिनी मिश्रा ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मोनिका राजपुरोहित ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किये और द्वितीय स्थान पर रही। वहीं छात्र हरेन्द्र कुमार एवं छात्रा ममता शर्मा ने समान रूप से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विधि द्वितीय वर्ष में पूनम व्यास 65.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रामि स्थान पर रही अंजली आचार्य 6225 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं दीपिका व्यास ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के इस उत्कष्ट प्रदर्शन पर स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक प्रोफेसर एस. के. अग्रवाल ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

समन्वयक डॉ. संतोष कंवर शेखावत ने बताया की स्कूल ऑफ लॉ के समस्त एलएल एम. प्रथम वर्ष एवं विधि द्वितीय वर्ष छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस उपलक्ष में निदेशक प्रो एस. के. अग्रवाल एवं समन्वयक डॉ संतोष कंवर शेखावत ने छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ सीमा जैन, डॉ भरत कुमार जाजड़ा, डॉ. कप्तान चन्द, मेहा खिड़िया, राहुल यादव, धीरज शर्मा, उपासना शर्मा, किरण, मोनिका पवार, वर्षा पवार, एवं गर्विता पाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Categories:
error: Content is protected !!