स्कूल शिक्षा परिवार की बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अर्हम इंग्लिश एकेडमी के सुरेंद्र कुमार डागा अध्यक्ष मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। स्कूल शिक्षा परिवार की बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अर्हम इंग्लिश एकेडमी के सुरेंद्र कुमार डागा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। स्कूल शिक्षा परिवार प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा की अनुशंसा पर संभाग प्रभारी राजेंद्र पालीवाल, कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह राजपुरोहित एवं जिला अध्यक्ष खीया राम सेन के नेतृत्व में बीकानेर शहर पूर्व का अध्यक्ष अर्हम इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक सुरेंद्र कुमार डागा को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मनोज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि डागा कर्मठ एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं।उनके दिशा निर्देशन में स्कूल शिक्षा परिवार बीकानेर क्षेत्र में शिक्षा एवं निजी स्कूलों के हितों में कार्य करेगा। उल्लेखनीय है कि डागा समाज की शैक्षिक और सामाजिक कई संस्थाओं से विभिन्न पदों से जुड़े हुए हैं। उन्हे आगामी 15 दिवस के भीतर कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा गया है।

Categories:
error: Content is protected !!