स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का जोनल कम्पीटिशन अहमदाबाद में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आईएमएफ वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कमेटी द्वारा आयोजित होने वाला 28वां वेस्ट जोन स्पोर्ट क्लाइम्बिंग कम्पीटिशन अहमदाबाद के स्पोर्ट काम्पलेक्स में निर्मित कृत्रिम क्लाइम्बिंग वॉल परिसर में 25 से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है । कमेटी के टेक्निकल डेलिगेट के रूप में आर के शर्मा का चयन किया गया । निर्णायक के रूप में बीकानेर के रोहिताश्व बिस्सा, अंडर स्टडी जज पार्थ मंगल, रूटसेटर व तकनीकी सहयोग के लिये रविन्द्र सिंह राठौड़, डाल सिंह व सवाई सिंह को आमंत्रित किया गया है । लीड, स्पीड व बोल्डरिंग विधाओं में सब जूनियर, जूनियर व ओपन वर्ग की पुरूष व महिला वर्ग की अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होगी जिनमें बीकानेर के यश शर्मा, हेमांग उपाध्याय, मुकुल सोनी, व पवन इनखिया भाग ले रहे है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!