बीकानेर। भारत के विश्वसनीय पड़ोसी देश बांग्लादेश में लोकत्रांतिक तरीके से चुनी सरकार को कट्टरपंथी ताकतो द्वारा तख्तापलट करने के बाद किसी भी सरकार के अभाव में अराजकता की स्थिति बन गई है और कट्टरपंथियों द्वारा बांग्लादेश में निवास कर रहे सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू लगातार कट्टरपंथियों के आक्रमण का शिकार हो रहे है उनके घरों पर लूटपाट की जा रही है, घर जलाए जा रहे है उनके औद्योगिक प्रतिष्ठानों को लूट कर जला दिया है, बहु बेटियों को अपमानित किया जा रहा है, हिन्दू मंदिरों को खंडित कर आग के हवाले कर दिये गए है, ऐसी अराजक स्थिति में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओ पर व्यापक संकट आ पड़ा है, पुलिस और सेना भी मूक दर्शक बनी हुई है। आर के शर्मा ने बताया कि हिमालय परिवार बीकानेर, ने जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत सरकार से ज्ञापन मांग की है कि बांग्लादेश में हो रहे व्यापक स्तर पर हिन्दू नर संहार को रुकवाने के लिए आवश्यक हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षा की चिंता करे। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा, जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महासचिव आर के शर्मा, संरक्षक बिहारी लाल शर्मा, मनोहर लाल वर्मा, भुवनेश, शिव कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, पार्वती, सरस्वती शर्मा, वीणा यादव, कविता यादव, मीनाक्षी, निकिता, मीनू सोनी शामिल है ।
Latest Posts
- कारगिल विजय दिवस पर एमजीएसयू में हुआ पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- महावीर इंटरनेशनल द्वारा मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- “मरू लहरिया सीजन 2” के पोस्टर का विमोचन-बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा द्वारा

- इतिहास विभाग में राती घाटी युद्ध पर हुआ विस्तार व्याख्यान आयोजित..

- मो. रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को होगा ‘मो. रफी तू बहुत याद आया’ कार्यक्रम

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


