हिमालय परिवार, बीकानेर “संकल्प स्मरण दिवस” पर राष्ट्रपति को कलेक्टर के माध्यम से भेजेगा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। हिमालय परिवार, बीकानेर द्वारा “संकल्प स्मरण दिवस” पर 22 फरवरी को सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा । महासचिव आर के शर्मा ने बताया कि हमारे देश की संसद ने 22 फरवरी 1994 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि, “भारत, पाकिस्तान के नाजायज कब्जे से पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को मुक्त करायेगा “। संकल्प बोध हेतु हिमालय परिवार की ओर से प्रति वर्ष 22 फरवरी को भारत सरकार और आम जन को उस पवित्र संकल्प का स्मरण करवाने के लिए देश भर में “संकल्प स्मरण दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस निमित्त राजस्थान की सभी जिला इकाइयों की ओर से 22 फरवरी 2024 को अपने जिले के कलेक्टर महोदय को माननीय राष्ट्रपति जी के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!