बीकानेर और नाल वायुसेना स्टेशन पर मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर और नाल वायुसेना स्टेशन पर मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Jaipur, Friday ,21 Jun 2024

            वायु सेना स्टेशन बीकानेर और नाल में 21 जून 2024 को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

            स्टेशन के वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों  ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने अपनी विशेषज्ञता के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल अनुक्रम का पालन करते हुए सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया।

            बीकानेर में योग प्रशिक्षक श्रीमती तान्या और नाल में  वारंट अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने योग अभ्यास के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर एक परिचयात्मक व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न योगिक क्रियाएँ, ध्यान अभ्यास, संकल्प, प्रार्थना, प्रदर्शन और स्टेशन कर्मियों द्वारा भागीदारी शामिल थी।

Categories:
error: Content is protected !!