12वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आगाज बीकानेर में मंगलवार से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।12वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मंगलवार से 11 नवंबर तक बीकानेर में आयोजित होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ 09 नवंबर को सांय 04:30 बजे, सादुल क्लब मैदान, बीकानेर में होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर रांका, पूर्व चेयरमेन, यूआईटी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी
कुलदीप कुमार शर्मा, पूर्व चेयरमेन, बार कॉन्सिल ऑफ राजस्थान तथा इकबाल समेजा, समाजसेवी एवं व्यवसायी होंगे।
एडवोकेट दीपक गौड़, प्रेसिडेंट डिस्ट्रिक्ट सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन बीकानेर ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सादुल क्लब मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र ,मध्यप्रदेश ,पंजाब ,राजस्थान दिल्ली आईओसी ,हरियाणा ,केरल और आंध्र प्रदेश की पुरुष वर्ग और महिला वर्ग टीम हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार बीकानेर में इस तरह का वृहद आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें तकरीबन 400 खिलाड़ी बीकानेर में जुड़ेंगे तथा फेडरेशन कप में कुल 32 मैच खेले जाएंगे।
सुबोध मिश्रा ,सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन बीकानेर ने बताया कि इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें जो कि राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ है भाग ले रही हैं ।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने आए पुरुष खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था बीकानेर स्थित बिश्नोई धर्मशाला में तथा महिला वर्ग हेतु आवास व्यवस्था अग्रसेन भवन में की गई है ।इसके लिए भामाशाहों की मदद से भोजन इत्यादि की व्यवस्था संघ द्वारा ही की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 325 के करीब खिलाड़ियों सहित कोच एवं अन्य व्यक्ति मिलाकर 400 लोग प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे ।उन्होंने बताया कि फेडरेशन द्वारा बीकानेर में प्रथम बार बेसबॉल फेडरेशन कप का भी आयोजन किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!