15 सितंबर को राजस्थान के सेवारत फार्मासिस्ट करेंगे संपूर्ण कार्य बहिष्कार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत)के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवम पीबीएम चिकित्सालय वर्ग बीकानेर के अध्यक्ष गोरधन राम जाट ने बताया कि श्रीमान उप शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप 3) विभाग की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की वार्ता रही बेनतीजा।
वार्ता में नहीं पहुंचा वित्त विभाग का कोई भी अधिकारी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग की 07 सूत्रीय मांगों के निस्तारण बाबत लिखित में सहमति जारी नहीं होने के कारण प्रदेश के समस्त सेवारत फार्मासिस्ट रहेंगे 15 सितंबर को 1 दिन के सामूहिक अवकाश पर।16 सितंबर से मांगे पूरी नहीं होने तक प्रदेश के समस्त सेवारत फार्मासिस्ट प्रदेश के समस्त चिकित्सा संस्थानों में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार निरंतर करते रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!