187 RAS के ट्रांसफर:तहसीलदार सेवा से आरएएस बने 10 अफसरों को SDM पद पर पोस्टिंग; विनीता सिंह को बीज निगम का एमडी बनाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

187 RAS के ट्रांसफर:तहसीलदार सेवा से आरएएस बने 10 अफसरों को SDM पद पर पोस्टिंग; विनीता सिंह को बीज निगम का एमडी बनाया

जयपुर

राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं। जिलों में एडीएम, एसडीएम बदले गए हैं। इस फेरबदल में सत्ताधारी विधायकों की सिफारिश को तवज्जो दी गई है।

गौ-पालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा का तबादला करके सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में निदेशक पद पर लगाया है। ओझा की जगह गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार कश्मि कौर रान को गौ-पालन विभाग के निदेशक पद पर लगाया है।

विनीता सिंह बीज निगम की एमडी, विनोद पुरोहित रोडवेज ईडी

जयपुर प्रथम एडीएम विनीता सिंह को अब राजस्थान बीज निगम के एमडी के पद पर लगाया है। ज्योति चौहान को राजस्थान रोडवेज की ईडी से चिकित्सा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर लगाया है।

डीएलबी में डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार पुरोहित का तबादला ज्योति चौहान की जगह राजस्थान रोडवेज में ईडी ट्रैफिक के पद पर किया है। झुंझुनूं जिला परिषद के सीईओ कैलाशचंद यादव का तबादला कॉलेज शिक्षा में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर किया है।

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और जोधपुर डिस्कॉम सचिव की अदला-बदली

अमानुल्लाह खान का जोधपुर डिस्कॉम सचिव से आयुर्वेद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद पर तबादला किया है। आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के मौजूदा रजिस्ट्रार अखिलेश कुमार पीपल को जोधपुर डिस्कॉम के सचिव के पद पर लगाया है। दोनों अफसरों को एक दूसरे के पदों पर अदला-बदली की है।

शेर सिंह लुहाड़िया आरटीडीसी के कार्यकारी निदेशक

जयपुर जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ शेर सिंह लुहाड़िया को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी निदेशक का जिम्मा दिया गया है। भीलवाड़ा में जहाजपुर के एसडीओ राजकेश मीणा का तबादला राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव और खेल विभाग के उप सचिव के पद पर किया है।

तहसीलदार सेवा से RAS बने 11 में से 10 अफसरों को एसडीएम पद पर पोस्टिंग

तहसीलदार सेवा से आरएएस में प्रमोट होने वाले 11 में से 10 अफसरों को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी गई है। इनमें अनिल कुमार गोयल, श्यामसुंदर बेनीवाल, मदाराम, विनोद कुमार, स्वाति, सुमन राठौड़, मनीषा बेरवाल, कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन, सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र बडोरा, हेमेंद्र कुमार गोयल को एसडीएम पद पर पोस्टिंग दी है।

जनगणना के बीच एसडीएम, एडीएम बदले गए

प्रदेश में जनगणना के बीच एसडीएम और एडीएम बदले गए हैं। 1 से 15 मई तक स्व: जनगणना का काम चल रहा है। 16 मई से जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग का काम करेंगे।

आम तौर पर जनगणना शुरू होने के बाद इससे जुड़े अफसरों के तबादले नहीं किए जाते हैं। 16 मई से घर-घर जाकर जनगणना शुरू करने से पहले बड़ी संख्या में एसडीएम, एडीएम बदले हैं।

देखें ट्रांसफर की लिस्ट…

Categories:
error: Content is protected !!