19वें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, रॉयल्स ने निभाई मुख्य सहभागिता सम्भागीय आयुक्त बने मुख्य अतिथि
शिक्षक दिवस पर आज राज्य स्तरीय 19वे शिक्षण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य भर में शिक्षण कार्यों द्वारा बच्चों का भविष्य संवार देश के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिखने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सम्भागीय आयुक्त श्री नीरज के पवन, रोटरी डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल रोटे राजेश चूरा, रॉयल्स क्लब उपाध्यक्ष ने सभी सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में चाहे वो मेडिकल हो, वेटेरनरी हो, इंजिनीयरिंग हो, आई आई टी क्षेत्र हो या होमीयोपेथिक या फिर आरंभिक शिक्षा, इन सभी शिक्षा के क्षेत्रों में सेवाएं दे चुके या दे रहे शिक्षा विद का सम्मान किया गया।
इस सम्मान को पाने वालों में जहां अनुभवी शिक्षाविद , डॉ मुदिता पोपली, डॉ अशोक व्यास ,श्री मूलचंद जी खण्डेलवाल, श्रीमती तरविंदर कौर,डॉ श्रीमती सुनीत लड्ढा, श्रीमती बेबी रानी कालड़ा, श्रीमती शशिकांता मोदी, डर राजेश धुडिया, डॉ अशौक डांगी, डॉ मनीषा माथुर, डॉ मनोज कुडी, डॉ विशाल गौड़, डॉ चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली, श्री विपिन जैन, श्री ऋतुराज सोनी, श्री अजय चौधरी, डॉ गरिमा खत्री, इंजी सुनीता चौधरी, श्रीमती उर्वशी क्वात्रा, डॉ दीपिका गोखलानी एवम मुकेश अरोड़ा,आदि को शिक्षक सम्मान प्रदान किये गए।

आज के प्रकल्प में क्लब से उपाध्यक्ष रोटे शरद कालड़ा, रोटे पंकज पारीक, रोटे डॉ पुनीत खत्री, रोटे ऋतुराज सोनी, रोटे डॉ राजेश धुडिया, रोटे डॉ अशोक डाँगी, रोटे ऋषि धामु आदि ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।













Add Comment