अमेरिकी उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा,कपड़े से ढका परकोटे का गलियारा:चार दिन वेंस जहां जाएंगे, ट्रैफिक बंद रहेगा; कैमरों से रखी जाएगी नजर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अमेरिकी उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा,कपड़े से ढका परकोटे का गलियारा:चार दिन वेंस जहां जाएंगे, ट्रैफिक बंद रहेगा; कैमरों से रखी जाएगी नजर

जयपुर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस आज रात 9.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे। चार दिन (21 से 24 अप्रैल) रुकेंगे। वेंस के दौरे से पहले चौराहों और आमेर महल की दीवारों को सजाया गया है। परकोटे में वेंस के गुजरने वाले रास्तों पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर सफेद कपड़े से ढक दिया गया है। इसके कारण परकोटे के गलियारे भी ढक गए हैं।

सुरक्षा एजेंसी के साथ राजस्थान पुलिस की टीम भी एक्टिव रहेगी। आज रात साढ़े 9 बजे से जेएलएन मार्ग पर करीब 30 मिनट के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर निकलने के साथ ही वेंस पर अभय कमांड रूम से तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। वेंस के सिटी में मूवमेंट से 10 से 15 मिनट पहले ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

पहले तीन फोटोज में देखिए- अमेरिकी उपराष्ट्रपति दौर से जुड़ी तैयारियां…

जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर सजावट के लिए गमले रखवाए गए।

जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर सजावट के लिए गमले रखवाए गए।

जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर चौराहों को सजाया गया है।

जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर चौराहों को सजाया गया है।

जेम्स डेविड का आमेर में जिन हथिनियों से स्वागत होगा। उन्हें सोमवार को नहलाया गया।

जेम्स डेविड का आमेर में जिन हथिनियों से स्वागत होगा। उन्हें सोमवार को नहलाया गया।

अपडेट्स

19 मिनट पहले

परकोटा में सफेद कपड़ा लगाया

न्यू गेट से त्रिपोलिया गेट तक पूरे चौड़ा रास्ता में कपड़ा लगाया गया है। वहीं, त्रिपोलिया गेट से बड़ी चौपड़ तक भी कपड़ा लगा है। बड़ी चौपड़ पर भारत के साथ में अमेरिका का झंडा लगाया गया है। जेएलएन मार्ग को सजाया गया है।

जयपुर शहर (परकोटे) में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है, जिसे सफेद कपड़े से ढका गया। इसके कारण गलियारे भी ढक गए।

जयपुर शहर (परकोटे) में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है, जिसे सफेद कपड़े से ढका गया। इसके कारण गलियारे भी ढक गए।

23 मिनट पहले

जेडी वेंस के दौरे के दौरान क्या रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

आज रात साढ़े 9 बजे से जेएलएन मार्ग पर करीब 30 मिनट के लिए ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लोग दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर निकलने के साथ ही वेंस पर अभय कमांड रूम से तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी। वेंस के सिटी में मूवमेंट से 10 से 15 मिनट पहले ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

24 मिनट पहले

7 आईपीएस फील्ड में रहेंगे तैनात

एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने बताया- 7 आईपीएस अधिकारी इस दौरान फील्ड में रहकर सुरक्षा पर काम करेंगे। कुछ सीनियर को अभय कमांड रूम में बिठाया गया है। वेंस के मूवमेंट के दौरान अभय कमांड से भी उनके काफिले पर नजर रखी जाएगी। जयपुर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए है। आज रात वेंस के आने के बाद हमारी टीम 24 घंटे उनकी सुरक्षा में रहेगी।

25 मिनट पहले

जेडी वेंस का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Categories: , ,
error: Content is protected !!