236 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर:पेपरलीक की जांच कर रहे बजरंग सिंह शेखावत को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ लगाया, जयपुर में 10 से ज्यादा एडिशनल एसपी बदले

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

236 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर:पेपरलीक की जांच कर रहे बजरंग सिंह शेखावत को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ लगाया, जयपुर में 10 से ज्यादा एडिशनल एसपी बदले

जयपुर

राजस्थान सरकार ने देर रात 236 एडिशनल एसपी के तबादला कर हर जिले में एक बड़ा बदलाव किया है। इस लिस्ट का काफी समय से इंतजार हो रहा था। जयपुर में करीब एक दर्जन से अधिक एडिशनल एसपी बदले गए हैं। एसओजी को और अधिक मजबूत करने के लिए कुछ खास अधिकारियों के तबादला एसओजी में किया है।

जयपुर कमिश्नरेट में भी हाल ही में आई लिस्ट में बदलाव करते हुए 7 एडिशनल डीसीपी बदले गए हैं। जानकारों की माने तो कुछ दिन में एक और एडिशनल एसपी की लिस्ट आने वाली है। हालांकि उसमें संख्या बहुत कम रहेगी।

जेडीए जोधपुर और जयपुर में भी एडिशनल एसपी बदले
जेडीए जयपुर में एडिशनल एसपी धर्मेन्द्र यादव को हटा कर उनकी जगह महेन्द्र कुमार शर्मा को लगाया गया है। वहीं जोधपुर जेडीए में भी विनीता को लगाया गया है। जयपुर नगर निगम हेरिटेज में एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को लगाया गया हैं।

पेपर लीक की जांच कर रहे एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ लगाया गया है। संध्या यादव को एडिशनल एसपी नगर निगम ग्रेटर से हटा कर एडिशनल एसपी पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र में लगाया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!