NATIONAL NEWS

27वीं राष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता लीड व बल्डरिंग वर्ग के मुकाबले

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जनरल थिमैया नेशनल एकेडमी आफ एडवेंचर और
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान, नई दिल्ली द्वारा 27वीं स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रेस मीडिया व आइसोलेशन इंचार्ज आर के शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से चयनित आरोहक लीड, स्पीड व बोल्डरिंग विधाओं में आयोजित की जा रही है जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के पुरूष व महिला आरोहक भाग ले रहे हैं । सब जूनियर कैटेगरी में झारखंड की सावित्री समद को स्वर्ण, कर्नाटक की अर्शिया बानो को रजत व झारखंड की आइयारा सांखला को कांस्य पदक मिला । सब जूनियर कैटेगरी में लड़कों के वर्ग में है झारखंड के हरप्रीति यादव को स्वर्ण, कर्नाटक के धनुष को रजत व झारखंड के अमर खंडवाल को कांस्य पदक से नवाजा गया । सब कैटिगरी की गोल्ड रिंग प्रतियोगिता में झारखंड की सावित्री समद को स्वर्ण दिल्ली कीअमियारा खोसला को रजत व झारखंड की मुस्कान बांद्रा को कांस्य पदक मिला । लड़को के वर्ग में झारखंड के राजेश होने को स्वर्ण, महाराष्ट्र के सुशीन राकेश को रजत व झारखंड के अमर खंडवाल को कांस्य पदक मिला ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!