Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

39 लेखा सेवा अधिकारियों के तबादले, DOP सहित 6 विभागों में वित्तीय सलाहकार बदले; वित्त विभाग ने जारी की लिस्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

39 लेखा सेवा अधिकारियों के तबादले, DOP सहित 6 विभागों में वित्तीय सलाहकार बदले; वित्त विभाग ने जारी की लिस्ट
जयपुर: वित्त विभाग (Finance Department) ने मंगलवार को 39 लेखा सेवा अधिकारियों (Accounts Service Officers) के ट्रांसफर (Transfer) की लिस्ट जारी की. 3 मुख्य लेखाधिकारियों को इधर से उधर किया गया वही पर 14 लेखाधिकारियों को भी बदला गया है. विभाग ने वन, चिकित्सा, ग्रामीण विकास, DOP एवं खाद्य विभाग (DOP & Food Department) के वित्तिय सलाहाकरों का भी ट्रांसफर किया गया है. ऐसे में विभाग ने 5 एपीओ चल रहे अधिकारियों को पोस्टिंग का भी पोस्टमार्टम कर दिया.
3 मुख्य लेखाधिकारी हुए इधर-उधर, 14 लेखाधिकारी बदले:
वित्त विभाग द्वारा मंगलवार को जारी लिस्ट के अनुसार वन,चिकित्सा,ग्रामीण विकास,डीओपी व खाद्य विभाग में वित्तीय सलाहकार बदले गए है. 3 मुख्य लेखाधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है. वही पर 14 लेखाधिकारी बदले गए. विभाग ने 39 लेखा सेवा अधिकारियों के तबादले करते हुए 5 एपीओ को पोस्टिंग का पोस्टमार्टम भी कर दिया.
संयुक्त सचिव स्तर पर 3 तबादले:
विभाग ने संयुक्त सचिव स्तर पर 3 तबादले किए है. वित्त व्यय 5 वृद्धिचंद को संयुक्त सचिव बनाया गया है. इसी तरह वित्त विभाग आबकारी में जसवंत सिंह को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है. वित्त अंकेक्षण विभाग में ऋतु गुप्ता को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
5 एपीओ को पोस्टिंग का पोस्टमार्टम:
जारी लिस्ट में 5 एपीओ चल रहे अधिकारियों की पोस्टिंग का पोस्टमार्टम कर दिया है. एपीओ श्रीनिवास मीणा,मुकेश गोयल,कृष्ण कन्हैया मीणा को मिली पोस्टिंग दे दी गई है. 3 विश्वविद्यालयों में वित्त नियंत्रक भी बदले गए. बदले गए विश्वविद्यालयों के वित्त नियंत्रकों में सुखाड़िया विवि, कौशल विवि व कोटा विवि है. निदेशक कोष व लेखा,निदेशक पेंशन व पेंशनर्स विभाग और निदेशक वित्त बजट जैसे अहम पदों पर बदलाव किया गया है.अब बृजेश शर्मा नए बजट वित्त निदेशक होंगे. संभवतः शरद मेहरा के बाद अब इस पद पर पोस्टिंग हुई है. ओंकारमल राजोतिया को सचिवालय से जेडीए जयपुर में निदेशक वित्त बनाकर भेजा गया है.
ये काफी समय से वित्त आबकारी में संयुक्त सचिव थे. अब इनकी जगह जसवंत सिंह को वित्त आबकारी में संयुक्त सचिव पद का जिम्मा सौंपा गया है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!