अकबर बीरबल के किस्सों ने बच्चों को जमकर हंसाया:थिएटर फेस्टिवल रंग राजस्थान में स्कूल आउट रीच प्रोग्राम के तहत हुई प्रस्तुति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अकबर बीरबल के किस्सों ने बच्चों को जमकर हंसाया:थिएटर फेस्टिवल रंग राजस्थान में स्कूल आउट रीच प्रोग्राम के तहत हुई प्रस्तुति

कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार और जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान रंग मस्ताने संस्था की ओर से आयोजित दस दिवसीय थिएटर फेस्टिवल रंग राजस्थान के आठवें संस्करण के दूसरे दिन एकल नाटक पेश किया गया।

कला एवं संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार और जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान रंग मस्ताने संस्था की ओर से आयोजित दस दिवसीय थिएटर फेस्टिवल रंग राजस्थान के आठवें संस्करण के दूसरे दिन एकल नाटक पेश किया गया। महोत्सव में स्कूल आउट रीच प्रोग्राम के तहत एडमंड स्कूल राजापार्क में नाटक अकबर बीरबल का मंचन हुआ। इसका निर्देशन जयपुर की युवा निर्देशिका आयुषी दीक्षित ने किया है। आयुषी दीक्षित लगभग 15 साल से रंगमंच की दुनिया में हैं और उन्होंने कई फिल्मों में भी सह निर्देशन का काम किया है। उन्होंने और उनकी टीम ने अकबर बीरबल की किस्सों को एक जगह पिरो कर और उसे थोड़ा आधुनिकता से जोड़ कर नाटक तैयार किया है।

महोत्सव में स्कूल आउट रीच प्रोग्राम के तहत एडमंड स्कूल राजापार्क में नाटक अकबर बीरबल का मंचन हुआ।

महोत्सव में स्कूल आउट रीच प्रोग्राम के तहत एडमंड स्कूल राजापार्क में नाटक अकबर बीरबल का मंचन हुआ।

नाटक, ‘अकबर बीरबल के किस्से’ प्रसिद्ध मुगल सम्राट अकबर और उनके सलाहकार बीरबल के बारे में प्रसिद्ध सदियों पुरानी कहानियों के इर्द-गिर्द विकसित एक लघु नाटक है। ये कहानियां मौखिक रूप से पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं। नाटक को लगभग 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने देखा। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु भाटिया ने बताया कि नाटक से विद्यार्थियों ने साहित्य, कला और रंगमंच को जानने का प्रयास किया है। उन्होंने और बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालयों में होते रहना चाहिए। जिससे की विद्यार्थी साहित्य को नाटकों से जोड़ कर समझें और रंगमंच को जाने।

नाटक, 'अकबर बीरबल के किस्से' प्रसिद्ध मुगल सम्राट अकबर और उनके सलाहकार बीरबल के बारे में प्रसिद्ध सदियों पुरानी कहानियों के इर्द-गिर्द विकसित एक लघु नाटक है।

नाटक, ‘अकबर बीरबल के किस्से’ प्रसिद्ध मुगल सम्राट अकबर और उनके सलाहकार बीरबल के बारे में प्रसिद्ध सदियों पुरानी कहानियों के इर्द-गिर्द विकसित एक लघु नाटक है।

21 फरवरी को रंग राजस्थान में दो लोक राजस्थानी नाटकों का मंचन होगा। पहला नाटक बेहमी बाणियो, जिसका निर्देशन सरताज नारायण माथुर ने किया है और दूसरा नाटक ढाबा जिसका निर्देशन तपन भट्ट ने किया है।

Categories:
error: Content is protected !!