5 साल में बनीं अरबपति, डेढ़ सौ बीघा जंगल की मालकिन सिद्धि कुमारी की ऐसे खुली किस्मत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

5 साल में बनीं अरबपति, डेढ़ सौ बीघा जंगल की मालकिन सिद्धि कुमारी की ऐसे खुली किस्मत

Siddhi Kumari Property : बीकानेर की बीजेपी प्रत्याशी सिद्धि कुमारी की संपत्ति 2018 के चुनाव के मुकाबले कई गुना बढ़ गई। उनकी संपत्ति 1.11 अरब रुपए हो गई है, जो पहले 8.89 करोड़ रुपए ही थी। इसके अलावा उनके पास हिमाचल प्रदेश में 150 एकड़ और बीकानेर में 247 बीघा जमीन है। आगे स्टोरी में जानते है कि सिद्धि कुमारी के पास और क्या-क्या है ? और अचानक कैसे वह अरबपति बन गई।

बीकानेर/जयपुर : राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अंतिम दिन नेताओं ने अपने नामांकन दाखिल किए। इस बीच बीजेपी की बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी सिद्धि कुमारी नामांकन के बाद काफी सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के दौरान अपनी संपत्ति एक अरब रुपए से बढ़कर बताई है। जो पिछले 2018 के चुनाव में करोड़ों में थी। उनकी यह संपत्ति अब कई गुना बढ़ चुकी है। इसको लेकर सियासत में जमकर चर्चा हो रही है। सिद्धि कुमारी ने इस बार अपनी संपत्ति 1.11 अरब रुपए बताई है। इस मामले में बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सम्पति, बैंक बैलेंस और केश के मामले में उनकी तुलना की जाए तो, सिद्धि कुमारी उनसे कई गुना आगे हैं। आईए इस रिपोर्ट के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं कि सिद्धि कुमारी और वसुंधरा राजे में से किसके पास अधिक संपत्ति है….

5 साल में कितनी बढ़ी सिद्धि कुमारी की संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती है। बीते 5 सालों में उनकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसकी सियासत में जमकर चर्चा बनी हुई है। इसकी प्रमुख वजह सिद्धि कुमारी को अपनी दादी सुशीला कुमारी की मौत के बाद उन्हें छप्पर फाड़ कर संपत्ति मिली है। यह संपत्ति लगभग 80 करोड की है। सिद्धि कुमारी की दादी सुशीला बीकानेर राजघराने से थी। जिनका बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस वजह से सिद्धि कुमारी की संपत्ति एक झटके में एक अरब रुपए से ऊपर पहुंच गई।

हलफनामे से सामने आया सिद्धि का ब्यौरा

सिद्धि कुमारी ने नामांकन के दौरान जो हालतनामा दिया। उसमें उनकी संपत्ति 1.11 अरब रुपए पहुंच गई है। जो 2018 में 8.89 करोड रुपए थी। चुनावी हलफनामे में सिद्धि कुमारी की 2018 में अचल संपत्ति 30 लाख रुपए थी। जो अब बढ़कर 85.78 करोड रुपए हो गई है। इसी तरह उनकी चल संपत्ति में भी वृद्धि हुई हैं। 2018 में सिद्धि कुमारी ने 3.67 करोड रुपए चल संपत्ति बताई थी। जो अब बढ़कर 16.52 करोड रुपए हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में है डेढ़ सौ बीघे का जंगल

भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति की बात करें तो, उनके पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन है। इसके अलावा बीकानेर के गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन, देश के कई फेमस स्थानों में पर भी कीमती प्लांट उनके नाम है। जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय में भी सिद्धि कुमारी की हिस्सेदारी है। जिसकी बाजार कीमत 3.50 करोड रुपए से अधिक हैं। इसी तरह करनी भवन में भी 34 करोड रुपए से अधिक उनकी हिस्सेदारी है। सिद्धि कुमारी के मुंबई में दो फ्लैट है। जिनकी बाजार कीमत भी लगभग 28 करोड रुपए है। इसके अलावा दिल्ली में भी एक करोड़ 24 लाख रुपए का कीमती फ्लैट भी हैं।

संपत्ति के मामले में वसुंधरा राजे काफी पीछे

इधर बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। इसके आंकड़े का अनुसार राजे सिद्धि कुमारी से काफी पीछे है। वसुंधरा की कुल संपत्ति उन्होंने 2023 में 5 करोड़ 50 लाख 70 हजार 516 रुपए बताई हैं। जबकि 2018 में उनके संपत्ति 4 करोड़ 53 लाख 91 हजार 887 रुपए बताई हैं। यानी 5 सालों के दौरान वसुंधरा राजे की संपत्ति में करीब 1 करोड रुपए की ही बढ़ोतरी हुई है। वही वसुंधरा राजे ने अपनी चल संपत्ति 5 करोड़ 70 हजार 516 रुपए बताई है। जबकि अचल संपत्ति 50 लाख रुपए की बताई है।

वसुंधरा के पास सिद्धि से ज्यादा गहने

बीजेपी की दोनों दिग्गज नेता वसुंधरा राजे और सिद्धि कुमारी के बीच बात की जाए तो, दोनों में से गहनों के मामले में ज्यादा शौकीन वसुंधरा राजे है। हालांकि दोनों नेता राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। सिद्धि कुमारी ने हाल अपना में अपने पास 14 लाख 10 हजार 800 के गहने बताए हैं। जबकि इस मामले में वसुंधरा राजे उनसे करोडो गुना आगे है। वसुंधरा राजे ने अपने पास 2 करोड़ 40 लाख 7 हजार रुपए के गहने बताए हैं। वही बैंक में जमा नगदी की बात करें तो, सिद्धि कुमारी के बैंक का खातों में 3 करोड़ 43 लाख 70 हजार 123 रुपए जमा बताए हैं। जबकि वसुंधरा राजे के बैंक खातों में 58 लाख 74 हजार 501 रुपए ही जमा है।

Categories:
error: Content is protected !!