7 जिलों में अगले 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट:माउंट आबू में दूसरे दिन भी माइनस में पारा; करौली और फतेहपुर में तापमान 3 डिग्री से नीचे

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

7 जिलों में अगले 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट:माउंट आबू में दूसरे दिन भी माइनस में पारा; करौली और फतेहपुर में तापमान 3 डिग्री से नीचे

कोटा में सुबह घना कोहरा छाया रहा। - Dainik Bhaskar

कोटा में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण आज हनुमानगढ़, करौली और फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज दूसरे दिन भी पारा माइनस में रहा। शेखावाटी में सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। यहां न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, भरतपुर और अलवर में 19 जनवरी तक घना कोहरा रहने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रह सकती है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 19 जनवरी तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण यहां दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। जबकि शेष जिलों में अगले तीन-चार दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।

सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

सीकर जिले के फतेहपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

जयपुर में आज न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। यहां तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। अजमेर, कोटा, बीकानेर और फलोदी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

सीकर में आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 5 पर आ गया। पिलानी में न्यूनतम तापमान 2, जबकि चूरू में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में कोल्ड-डे
श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में लगातार कोहरा रहने के कारण यहां फिर से कोल्ड-डे की कंडीशन बन गई। यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री के नजदीक है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण यहां दिन में ठिठुरन और गलन भरी सर्दी है।

सीकर के फतेहपुर में रात और सुबह तेज सर्दी के बाद दिन में अच्छी धूप खिली हुई है।

सीकर के फतेहपुर में रात और सुबह तेज सर्दी के बाद दिन में अच्छी धूप खिली हुई है।

कोटा शहर में आज सुबह कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा भी चली। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कोटा शहर में आज सुबह कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा भी चली। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शहरअधिकतम (15 जनवरी)न्यूनतम (16 जनवरी)
अजमेर24.611.8
भीलवाड़ा26.76.7
अलवर21.64.5
जयपुर23.39.2
पिलानी235.1
सीकर225
कोटा24.511
चित्तौड़गढ़24.88.2
उदयपुर25.57.6
धौलपुर16.66
बारां24.76.8
डूंगरपुर2712.4
फतेहपुर (सीकर)24.22.9
करौली21.32.9
बाड़मेर27.79
पाली25.89
जैसलमेर25.98.4
जोधपुर25.69.5
बीकानेर24.78
चूरू23.85.4
श्रीगंगानगर13.44.3
हनुमानगढ़12.33
जालोर27.95.4
माउंट आबू23.5-2
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!