DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

बहराइच हिंसा, नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर:डॉक्टर ने कहा-दोनों को पैर में गोली लगी; रामगोपाल की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बहराइच हिंसा, नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर:डॉक्टर ने कहा-दोनों को पैर में गोली लगी; रामगोपाल की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

बहराइच

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। इन्हें इलाज के लिए नानपारा अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

नेपाल बॉर्डर से पहले एनकाउंटर, 5 और गिरफ्तार एनकाउंटर नेपाल बॉर्डर से 50 किमी पहले नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हांडा बसेहरी नहर के पास हुआ। STF और बहराइच पुलिस ने सरफराज और तालिब के अलावा और लोगों को घेर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पहले उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में सरफराज और तालिब को गोली लगी।

बहराइच हिंसा के दौरान सरफराज की गोली चलाते हुए तस्वीर सामने आई थी। यूपी पुलिस ने गुरुवार को सरफराज के भाई फहीम, पिता अब्दुल हमीद और एक अन्य को भी पकड़ा था।

पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले- सौहार्द खत्म करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने बहराइच हिंसा पर कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। कानून व्यवस्था और सरकार सही ढंग से काम कर रही है। हमारे अधिकारी लोग इसमें लगे हुए हैं और आगे भी देखा जाएगा कि इस तरीके की घटनाएं दोबारा ना हो। जब ऐसी घटनाएं होती है तो कहीं ना कहीं कुछ बेमतलब की बातें कही जाती हैं। हमारी सरकार की जिम्मेदारी है, जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वह पकड़े जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई हो और आगे ऐसी घटनाएं न हो। यह हम लोगों की जिम्मेदारी है।

दो आरोपियों के एनकाउंटर मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। ऐसे लोग जो देश की व्यवस्था को बिगड़ने में जुटे हैं, आपसी सौहार्द खत्म करने में जुटे हैं, उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एनकाउंटर को लेकर हो रही सियासत पर उन्होंने कहा कि न मुठभेड़ स्थल पर हम मौजूद थे, न आप मौजूद थे, तो हम कौन होते हैं सही और गलत मानने वाले। एनकाउंटर के समय क्या स्थिति हुई, न आप जानते हैं, न हम जानते हैं।

मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह गुरुवार को गोंडा पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह बातें कही है।

9 मिनट पहले

कांग्रेस सांसद इमरान बोले- दुकानें जलाने वाले दंगाईयों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए

बहराइच हिंसा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दुकानें जलाने वाले दंगाइयों को भी सजा मिलनी चाहिए। दंगाइयों का कोई धर्म नहीं होता। जिन्होंने पूरा बाजार जला दिया और महिलाओं से बदसलूकी की, उनके साथ भी वैसा ही सलूक होना चाहिए।

18 मिनट पहले

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- सरकार फर्जी एनकाउंटर करा रही

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार शुरू से ही फर्जी एनकाउंटर करा रही है। वे सिर्फ अपनी विफलता को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

20 मिनट पहले

राम गोपाल के पिता बोले- हम पुलिस और योगीजी की कार्रवाई से संतुष्ट

हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा के पिता ने कहा कि हम पुलिस की कार्रवाई और योगी जी की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। योगी जी को हम धन्यवाद देते हैं। सारी जिंदगी मैं उनका आभारी रहूंगा।

23 मिनट पहले

घायलों को मेडिकल कॉलेज की ओटी में ले जाया गया

मुठभेड़ में घायल सरफराज और तालिब को बहराइच मेडिकल कॉलेज की ओटी में ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

24 मिनट पहले

बहराइच एसपी अस्पताल पहुंचीं, बोलीं- नेपाल भाग रहे थे आरोपी

एसपी वृंदा शुक्ला जिला अस्पताल पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गोली लगी है। ये दोनों नेपाल भागना चाहते थे।

27 मिनट पहले

सीएम योगी को दी गई एनकाउंटर की अपडेट

लखनऊ में एडीजी ऑफिस में पुलिस के बड़े अधिकारियों की बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहराइच हिंसा के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की जानकारी दी गई है।यह भी बताया गया है कि बहराइच हिंसा के पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को बहराइच में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

33 मिनट पहले

एनकाउंटर स्पॉट से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल लाई पुलिस

यह तस्वीर उस वक्त की है, जब मुठभेड़ में घायल सरफराज और तालिब को पुलिस हांडा बसेहरी नहर से नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रही थी। दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

35 मिनट पहले

गोली लगने के बाद घायलों को अस्पताल ले गई पुलिस

39 मिनट पहले

बहराइच के नानपारा सीएचसी पर फोर्स तैनात

42 मिनट पहले

डॉक्टर ने बताया- दोनों आरोपियों के पैर में लगी है गोली

नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने कहा- दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों की हालत सही है। अभी भी गोली पैर में फंसी है। यहां से उनको बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

44 मिनट पहले

जहां बवाल हुआ, वह अब्दुल हमीद के घर की छत थी

राम गोपाल को गोली मारने का जो वीडियो सामने आया है, वह अब्दुल हमीद नामक शख्स की छत का है। इसी घर में राम गोपाल की हत्या हुई थी। रविवार को दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान जो बवाल हुआ था, उसकी शुरुआत अब्दुल हमीद के घर से ही हुई थी। पहले डीजे को लेकर विवाद हुआ। फिर पथराव शुरू हो गया।

इसी दौरान मौका पाकर राम गोपाल छत पर चढ़ गया। उसने वहां लगा झंडा उतार दिया और भगवा झंडा लहराया था। इसके बाद वह झंडा समेट रहा था, तभी उसे दूर से गोली मारी गई है। पुलिस ने राम गोपाल की हत्या में अब्दुल हमीद, उसके दो बेटे समेत 6 को नामजद किया है। मुकदमे में 4 अज्ञात हैं।

राम गोपाल को उसके साथी हिंसा के दौरान अब्दुल हमीद के घर से पड़ोसी पप्पू जायसवाल के घर से नीचे लेकर आए थे।

राम गोपाल को उसके साथी हिंसा के दौरान अब्दुल हमीद के घर से पड़ोसी पप्पू जायसवाल के घर से नीचे लेकर आए थे।

46 मिनट पहले

हिंसा के 5वें दिन राम गोपाल को गोली मारने का वीडियो सामने आया

राम गोपाल मिश्रा का गुरुवार को एक नया वीडियो सामने आया। इसमें दिख रहा है कि राम गोपाल छत पर झंडा फहराने के बाद दूसरे झंडे को लपेट रहा है। इसी दौरान सामने से गोली चलती है, जो उसके सीने में लगती है। वह मुंह के बल नीचे गिर जाता है। वीडियो में बच्चों की आवाज आती है- मर गया…मर गया, भाग..भाग। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे सामने की छत से बनाया गया है।

बवाल के दौरान रामगोपाल एक छत पर चढ़ गया था। वहां एक झंडा हटाकर भगवा झंडा फहराया था।

बवाल के दौरान रामगोपाल एक छत पर चढ़ गया था। वहां एक झंडा हटाकर भगवा झंडा फहराया था।

राम गोपाल झंडा समेट रहा था, तभी उसको गोली मारी गई।

राम गोपाल झंडा समेट रहा था, तभी उसको गोली मारी गई।

48 मिनट पहले

सरफराज की बहन ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका

मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद की बेटी रुखसार आज सुबह एक बयान जारी किया था। उसने कहा, ‘कल बुधवार शाम 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज़, फहीम औऱ उनके साथ एक अन्य युवक को UP STF ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है। किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नही मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!