DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 39 लोगों की हत्या की:बलूचिस्तान में हाईवे बंद किया, गाड़ियां रोकीं, ID चेक करके गोली मारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 39 लोगों की हत्या की:बलूचिस्तान में हाईवे बंद किया, गाड़ियां रोकीं, ID चेक करके गोली मारी

इस्लामाबाद

मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के हैं। इनके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के हैं। इनके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पाकिस्तान में रविवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 39 लोगों की हत्या कर दी।हमलावरों ने पहले बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में एक हाईवे को ब्लॉक कर दिया। हमलावरों ने लोगों के ID कार्ड चेक करने के नाम पर 23 लोगों की एक-एक कर गोली मार हत्या कर दी थी। मरने वाले सभी लोग मुसाफिर थे।

T.I.N के मुताबिक बलूचिस्तान में हमलावरों ने पुलिस स्टेशनों और रेलवे लाइन को भी निशाना बनाया। इसमें सुरक्षाकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई। पुलिस को नजदीकी रेलवे लाइन के पास 6 अज्ञात लोगों के शव भी मिले हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक उग्रवादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक पत्रकार को ई-मेल कर हमले की जिम्मेदारी ली है। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में BLA के 12 लड़ाके मारे गए हैं।

लोगों को जातीय पहचान केआधार पर निशाना बनाया।

लोगों को जातीय पहचान केआधार पर निशाना बनाया।

आतंकी गाड़ियों को आग लगाकर भागे
T.I.N के मुताबिक हाईवे पर मारे गए 23 लोगों में से 20 लोग पंजाब, जबकि 3 बलूचिस्तान के रहने वाले थे। मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने बताया कि बंदूकधारियों ने राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर आने-जाने वाले गाड़ियों से पूछताछ कर रहे थे। वारदात के बाद वे 12 गाड़ियों को आग लगाकर पहाड़ियों के रास्ते भाग निकले।

मूसाखेल के सीनियर एसपी अयूब खोसो ने कहा कि एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने इसकी पहचान नहीं बताई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों की जातीय पहचान जानने के बाद उन्हें मारा गया।

पाकिस्तानी PM शरीफ ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी आतंकवाद की इस घटना की निंदा की है। बुगती ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों का पीछा करेगी।

रविवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

रविवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

अप्रैल में ऐसे ही हमले में पंजाब के 9 लोगों को गोली मारी थी
इस हमले से पहले अप्रैल में भी ऐसा ही एक हमला हुआ था, जिसमें लोगों की पहचान कर गोलियां मारी गईं। तब बलूचिस्तान के नुश्की के पास आईडी कॉर्ड चेक करने के बाद 9 लोगों को गोली मार दी गई थी। मारे गए लोग पंजाब से थे।

2023 के अक्टूबर में अज्ञात हमलावरों ने केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों को गोली मार दी थी। इसी तरह की एक घटना 2015 में हुई थी जब बंदूकधारियों ने तुर्बा के पास एक मजदूर शिविर पर हमला करके 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!