“शिमला: सेना प्रशिक्षण कमांड ने ‘कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव’ मनाकर किया यादगार”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिमला स्थित मुख्यालय सेना प्रशिक्षण कमान ने 24-25 जुलाई को शिमला के
‘द रिज’ पर कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में ‘कारगिल विजय रजत जयंती महोत्सव’ मनाया गया। औपचारिक रूप से इस शुभ महोत्सव की शुरुआत लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग- इन- चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए कई आकर्षण के बिंदु थे, जिनमें सेना के हथियार और उपकरण प्रदर्शित करने वाले स्टॉल, ‘अपनी सेना को जानें’ की प्रदर्शनी और प्रेरणा व जागरूकता के स्टॉल शामिल थे। सैन्य मार्शल संगीत ने दर्शकों को सम्मोहित कर दिया। कारगिल विजय दिवस पर वीडियो क्लिप और बच्चों की कविताओं ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एम एच शिमला द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक नागरिकों और पूर्व सैनिकों ने चिकित्सा जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नागरिक गणमान्य व्यक्ति, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, स्कूल और कॉलेज के छात्र, एनसीसी कैडेट और स्थानीय लोग शामिल हुए। यह दिन हमें हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने कारगिल की शून्य से भी कम तापमान व अधिकतम ऊंचाई पर पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी।
इस अवसर पर, आठ वीर नारियों और चार कारगिल-युद्ध के दिग्गजों को भी इस महत्वपूर्ण जीत के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!