झालावाड़ कलेक्टर राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित:सीएम ने जनसुनवाई और शिकायत समाधान में बेहतर कार्य के लिए दिया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

झालावाड़ कलेक्टर राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित:सीएम ने जनसुनवाई और शिकायत समाधान में बेहतर कार्य के लिए दिया सम्मान

झालावाड़

सिविल सेवा दिवस पर झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित। - Dainik Bhaskar

सिविल सेवा दिवस पर झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित।

झालावाड़ के जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को सिविल सेवा दिवस 2025 पर विशेष सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें राजस्थान सम्पर्क पुरस्कार से सम्मानित किया।

राजस्थान सरकार ने सम्पर्क पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार शुरू किया है। कलेक्टर राठौड़ को शिकायतों के त्वरित समाधान और परिवादियों की संतुष्टि के उच्च प्रतिशत के लिए चुना गया। उन्होंने संवेदनशील जनसुनवाई और विभागों की प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया।

कलेक्टर राठौड़ ने इस सम्मान का श्रेय जिला प्रशासन और सभी विभागीय अधिकारियों को दिया। उनके नेतृत्व में जिले में ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक नियमित जनसुनवाई की जाती है। शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है।

राठौड़ के कार्यकाल में झालावाड़ ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले ने पक्षियों के लिए एक दिन में हजारों परिंडे बांधने का रिकॉर्ड बनाया। लाखों बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से मुक्ति का संकल्प दिलाया। झालावाड़ धरोहर संरक्षण अभियान चलाया। इन उपलब्धियों के लिए जिले को दो बार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के अवार्ड मिले। जिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन वेरिफिकेशन और किसान रजिस्ट्री में भी झालावाड़ राजस्थान में अग्रणी रहा है।

सिविल सर्विस डे पर अधिकारियों को किया सम्मानित

सिविल सर्विस डे 2025 के अवसर पर सोमवार को मिनी सचिवालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग झालावाड़ के वीसी रूम में एसपी ऋचा तोमर की अध्यक्षता में सिविल सर्विस डे का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जयपुर में आयोजित सिविल सर्विस डे के राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया।

कार्यक्रम में जिले में गुड गवर्नेन्स सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले विभिन्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, सीईओ शम्भू दयाल मीणा, एसडीएम भवानीमंडी श्रृद्धा गोमे, एसडीएम झालावाड़ अभिषेक चारण, एसडीएम असनावर विकास प्रजापति, सीएमएचओ अधिकारी डॉ. साजिद खान, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, जलदाय विभाग के एक्सईएन वी.सी. गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सिविल सर्विस डे की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में एडीएम सत्यनारायण आमेटा, पीडब्ल्यूडी मुकेश मीणा, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!