जीवन की सफलता के सूत्र मंथन में एक सितंबर को बीकानेर आएंगे कवि डॉ. कुमार विश्वास, यहां दो घंटे लोगों से होंगे रूबरू

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जीवन की सफलता के सूत्र मंथन में एक ​सितंबर को बीकानेर आएंगे ​कवि डॉ. कुमार विश्वास, यहां दो घंटे लोगों से होंगे रूबरू

बीकानेर

  • महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सभागार में होगा चैरिटी कार्यक्रम मंथन, चैरिटी राशि से शहर में बनेगा वृद्धाश्रम

हजार हवेलियों के शहर बीकानेर में चैरिटी शो मंथन में देश के ख्यातनाम कवि डॉ. कुमार विश्वास बीकानेर आएंगे। डॉक्टर कुमार विश्वास एक सितंबर रविवार को बीकानेर आएंगे। निर्विकल्प फाउंडेशन और रोटरी क्लब आध्या के संयुक्त तत्त्वावधान में चैरिटी शो का आयोजन किया जा रहा है। इस चैरिटी शो का नाम होगा मंथन। इस मंथन में कवि डॉक्टर कुमार विश्वास बीकानेर के लोगों से रू-ब-रू होंगे। जैसलमेर रोड स्थित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टिकट रखा गया है।

टिकट की तीन श्रेणियों होंगी। टिकट और कार्यक्रम सहयोगियों से मिलने वाली राशि को चै​रिटी कार्यक्रम में लगाया जाएगा। निर्विकल्प फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि हजार हवे​िलयों के शहर से जाने वाले बीकानेर को कवि डॉ कुमार विश्वास मंथन कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू होंगे। एक सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद के अनुसार, प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास हमारे चैरिटी शो के मुख्य आकर्षण होंगे। तीन घंटे चलने वाले कार्यक्रम में पौने दो घंटे तो केवल डॉ. विश्वास के ही होंगे। यह चैरिटी शो प्रेरणादायक और मनोरंजक भी होगा।

इस कार्यक्रम के लिए कई और लोग सहयोगी की भूमिका में होंगे। शो से प्राप्त होने वाली राशि से शहर में एक वृद्धावस्था का निर्माण करवाया जाएगा। तीसरी बार बीकानेर आ रहे हैं कवि डॉ. कुमार विश्वास एक सितंबर को महाराजा गंगासिंह विवि सभागार में होने वाले चैरिटी शो मंथन में आने वाले कवि डॉ. कुमार विश्वास इस बार तीसरी बार बीकानेर आएंगे। इससे पहले डॉ. विश्वास दो कार्यक्रमों में बीकानेर आ चुके हैं।

सबसे पहले वो 2009 में इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए कार्यक्रम में बीकानेर आए थे। वहीं दूसरी बार वे 2017 में रानीबाजार स्थित पार्क पैराटाइज में भाजपा नेता महावीर रांका और शेखर आचार्य की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आए थे। अब डॉ. विश्वास 2024 में फिर बीकानेर आ रहे हैं। 900 लोगों से रूबरू होंगे कवि डॉ. कुमार विश्वास एक सितंबर को महाराजा गंगासिंह विवि के सभागार में होने वाले कार्यक्रम में करीब 900 लोग शामिल होंगे। हालांकि सभागार में बैठने की संख्या करीब 800 लोगों की है लेकिन डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम को देखते हुए इसमें 100 लोगों की एकस्ट्रा व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यूएसए से भी कुछ लोग आ रहे हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!