भारत में हिंदुओं की जनसंख्या घटना चिंताजनक, अब नहीं जागे तो आगे विकट होंगे हालात: प्रवीण तोगड़िया

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारत में हिंदुओं की जनसंख्या घटना चिंताजनक, अब नहीं जागे तो आगे विकट होंगे हालात: प्रवीण तोगड़िया

हनुमानगढ़

  • वक्फ संशोधन विधेयक का तोगड़िया ने किया समर्थन, बोले- पहले भी संशोधन हुए

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन स्थित एक होटल में उन्होंने परिषद के सदस्यों की बैठक कर हिंदुत्व के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं की जनसंख्या पिछले 3-4 वर्षों से घट रही है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में हालात विकट हो जाएंगे।

वर्तमान में लगभग 100 करोड़ हिंदू है। यह संख्या घटकर 50 करोड़ पर पहुंच गई तो किसी भी हिंदू का घर सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जब सृ​ष्टि बनी तब हिंदू थे। 2 हजार साल पहले पूरे एशिया में हिंदू थे। सभी जगह हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ रही थी। अभी अगर हिंदू नहीं जागे तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष तोगड़िया ने राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 450 साल से राम मंदिर का सपना देख रहे थे। इतने वर्षों तक मंदिर नहीं बनने का एक ही कारण था कि सभी हिंदू नहीं लड़ रहे थे। अकेले अवध के क्षत्रिय ही मंदिर निर्माण के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। हमने मंदिर निर्माण के लिए हर हिंदू को जगाने का काम किया। गांव-गांव पहुंचे और हिंदुओं को जागरूक किया। 1989 में 8 करोड़ लोगों को मंदिर निर्माण की मुहिम के बारे में जागरूक करने का काम किया। जब बच्चा-बच्चा जागा तो श्रीराम मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में वक्फ संशोधन विधेयक पारित करने के पत्रकारों के सवाल पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह सरकार ने सोच-समझकर किया है। सभी से चर्चा कर किया है। पहले भी संशोधन होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में हिंदुओं की रक्षा होनी चाहिए। अगर कहीं पर हिंसा होती है तो वहां की सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।

बैठक के दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से किए गए सेवा कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान 9 एकड़ जगह में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई। कुंभ के दौरान सवा करोड़ श्रद्धालुओं को भोजन करवाया गया। लाखों श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था की गई।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!