DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

प्रदेश की पहली महिला IPS अफसर नीना सिंह का सेवाकाल समाप्त, कल होंगी सेवानिवृत्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रदेश की पहली महिला IPS अफसर नीना सिंह का सेवाकाल समाप्त, कल होंगी सेवानिवृत्त

जयपुर: प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अफसर नीना सिंह कल अपने 35 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगी। 1989 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के डायरेक्टर जनरल (DG) पद से रिटायर हो रही हैं।

नीना सिंह ने अपनी पुलिस सेवा की शुरुआत मणिपुर कैडर से की थी और बाद में राजस्थान कैडर में शामिल होकर अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में CISF ने कई महत्वपूर्ण अभियानों में सफलता प्राप्त की और उनका योगदान पुलिस सेवा के इतिहास में अमूल्य रहेगा।

आज, उन्होंने आईपीएस अनीश दयाल सिंह को अपने पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। नीना सिंह ने CISF की प्रमुख बनने वाली पहली महिला IPS अफसर के तौर पर अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पुलिस सेवा के एक युग का समापन है, और उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!