सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट:धार्मिक भावनाएं भड़काने पर दो गिरफ्तार, देशनोक पुलिस की कार्रवाई

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट:धार्मिक भावनाएं भड़काने पर दो गिरफ्तार, देशनोक पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर

बीकानेर के देशनोक में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डाली थी। जिसके बाद क्षेत्र में एकबारगी तनाव की स्थिति हो गई थी। दोनों पक्ष आमने-सामने होते इससे पहले पुलिस ने हालात को संभाल लिया।

पुलिस के अनुसार देशनोक मे व्हाट्सएप ग्रुप मे संप्रदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट डाली गई। देशनोक पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियो की पहचान कर डिटेन किया गया। पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी पुलिस थाना देशनोक ने संप्रदाय विशेष के मौजिज लोगो की मीटिंग लेकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तनावपूर्ण हालात बनते इससे पहले पुलिस ने सभी लोगों को बुलाकर उनसे शांतिवार्ता की। पुलिस ने रामदयाल उपाध्या्य पुत्र कन्हैयालाल ब्राह्मण उम्र 27 वर्ष निवासी देशनोक व गजानन्द पुत्र जुगल किशोर उम्र 30 वर्ष जाति ब्राहम्ण निवासी देशनोक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, एएसआई हनुमंत सिंह सहित पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!