अजमेर की आनासागर में डबल डेकर क्रूज की शुरुआत:45 मिनट तक पानी के बीच सफर का आनंद, पार्टी भी कर सकेंगे पर्यटक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अजमेर की आनासागर में डबल डेकर क्रूज की शुरुआत:45 मिनट तक पानी के बीच सफर का आनंद, पार्टी भी कर सकेंगे पर्यटक

क्रूज, जिसकी आज से शुरुआत हो गई। - Dainik Bhaskar

क्रूज, जिसकी आज से शुरुआत हो गई।

अजमेर की आनासागर झील में देशी-विदेशी पर्यटकों और शहरवासियों के लिए डबल डेकर क्रूज की शुरुआत हो गई है। देश और राजस्थान का यह पहला इलेक्ट्रिक क्रूज है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शुक्रवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नगर निगम ने इसका ठेका गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड को 67 लाख रुपए सालाना में दिया है। सालाना 10 पर्सेंट बढ़ाने का प्रोसेस रखा है। इसके निर्माण में करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए। प्रति व्यक्ति 300 रुपए की रेट रखी गई है। इस क्रूज को गोवा की बोट क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। इस क्रूज से अनासागर झील में 45 मिनट का एक राउंड होगा। इसे पार्टी या सेलिब्रेशन के लिए भी बुक कर सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने इसका शुभारम्भ किया।

विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने इसका शुभारम्भ किया।

2 फ्लोर का क्रूज, 150 लोगों के बैठने की क्षमता

डबल डेकर क्रूज को 2 फ्लोर में तैयार किया गया है। इस पूरे क्रूज को 8×22 मीटर में तैयार किया गया है।

पहला फ्लोर: ये पूरी तरह से एयर कंडीशनर है। इसमें एक किचन के साथ महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम होगा। इसी फ्लोर पर डांस फ्लोर तैयार किया गया है। यहां डिस्को लाइट भी लगाई है।

दूसरा फ्लोर: ये क्रूज का रूफटॉप वाला हिस्सा होगा। रूफटॉप पर छोटा किचन तैयार किया गया है। इन दोनों फ्लोर पर 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगा।

क्रूज 2 फ्लोर का है इसमें 150 लोग एक साथ बैठ सकते है।

क्रूज 2 फ्लोर का है इसमें 150 लोग एक साथ बैठ सकते है।

पार्टी के लिए होगी बुकिंग, अंदर कैफे, खाने की चीजें मिलेगी

इस क्रूज को बनाने के लिए थीम से लेकर लोगों की पसंद का काफी ध्यान रखा है। क्रूज को यदि कोई बर्थ डे या डीजे पार्टी के लिए बुक करना चाहता है तो वह भी सुविधा है। कोई भी इसे दिन में 1 से 3 घंटे या इससे ज्यादा समय के लिए बुक कर सकेंगे।

इसके इंटीरियर को राजस्थानी थीम को ध्यान में रखा गया है। इसमें फास्ट फूड से लेकर राजस्थानी खाना और खाने की अन्य तरह की वैरायटी भी मिलेगी।

यहां कुल 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

यहां कुल 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

सिक्योरिटी का भी रखा गया है ध्यान

इसका संचालन सुबह 11 से रात 11 बजे तक किया जाएगा। इसमें 150 लोगों के साथ क्रू मेंबर, कुक और कैप्टन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसमें 16 सीसीटीवी और 200 के करीब लाइव जैकेट्स रखे गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज के पीछे रेस्क्यू बोट भी चलेगी। इसी जेटी के पास इसका चार्जिंग स्टेशन होगा।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज के पीछे रेस्क्यू बोट भी चलती है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रूज के पीछे रेस्क्यू बोट भी चलती है।

सौर उर्जा से चलेगा

गीता मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह राव ने बताया कि सौर ऊर्जा पर चलने वाला ये पहला क्रूज होगा। हालांकि जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल में ले सकेंगे। वहीं इसमें बने शौचालय का पानी झील में नहीं जाएगा, इसके लिए टैंक बनाए गए हैं।

इन टैंक को जेटी पर तैयार सेफ्टिक टैंक में खाली किया जाएगा। सेफ्टिक टैंक को एसटीपी से जोड़ा है। वहां से सीधे नाले के जरिए गंदगी एसटीपी में पाइप लाइन के जरिए जाएगी।

यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

यहां पर 150 लोगों के साथ क्रू मेंबर, कुक और कैप्टन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

यहां पर 150 लोगों के साथ क्रू मेंबर, कुक और कैप्टन समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

क्रूज से अनासागर झील में 45 मिनट का एक राउंड होगा। इसे पार्टी या सेलिब्रेशन के लिए भी बुक कर सकेंगे।

क्रूज से अनासागर झील में 45 मिनट का एक राउंड होगा। इसे पार्टी या सेलिब्रेशन के लिए भी बुक कर सकेंगे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!