पाकिस्तान: कराची में विस्फोट, 2 चीनी इंजीनियरों की मौत:बलूच विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली; चीन ने अपराधियों को सजा देने की मांग की

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पाकिस्तान: कराची में विस्फोट, 2 चीनी इंजीनियरों की मौत:बलूच विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली; चीन ने अपराधियों को सजा देने की मांग की

धमाका होने से कई गाड़ियों में आग लग गई  - Dainik Bhaskar

धमाका होने से कई गाड़ियों में आग लग गई 

पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास हुए एक विस्फोट में कम से कम 2 चीनी नागरिकों की मौत हो गई है। BBC के मुताबिक इस घटना में एक चीनी नागरिक घायल भी है। हमले में कुल कितने लोग मरे हैं इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है।

पाकिस्तान में स्थित चीन के दूतावास ने इसे एक आंतकी हमला बताया है। चीनी दूतावास ने अपने बयान में कई स्थानीय लोगों के घायल होने का भी जिक्र किया है। दूतावास ने कहा कि ये हमला सिंध प्रांत में एक बिजली प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया।

ऐंबैसी ने पाकिस्तान से इस हमले की जांच करने और अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। चीनी ऐंबैसी ने कहा, हम पाकिस्तान के साथ मिलकर इस हमले के जो नतीजे सामने आए हैं उनको संभालने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह का कहना है कि उन्होंने चीनी इंजीनियरों और निवेशकों के काफिले को अपना निशाना बनाया था।

धमाके के बाद की 2 तस्वीरें …

धमाके के बाद आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई।

धमाके के बाद आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई।

घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

धमाके के बाद टैंकर में आग लगी, कई गाड़ियां जलीं कराची पुलिस के प्रवक्ता गुलाम महेसर ने कहा कि विस्फोट से एक टैंकर में आग लग गई, जिससे आस-पास मौजूद गई गाड़ियां जल गईं। धमाके वाला इलाका आमतौर पर VIP प्रोटोकॉल वाहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। विस्फोट एयरपोर्ट से बाहर जाने वाली सड़क पर हुआ। फिलहाल अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

अगस्त में पाकिस्तान में 3 आतंकी हमलों में 73 की मौत हुई थी

मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के थे। इनके अलावा 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले थे।

मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के थे। इनके अलावा 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले थे।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अगस्त में अलग-अलग आतंकी हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी ने बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया।

मार्च में पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला हुआ था

ग्वादर पर हमले की यह तस्वीर पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ ने जारी की थी।

ग्वादर पर हमले की यह तस्वीर पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ ने जारी की थी।

इसी साल मार्च में पाकिस्तान में चीन की मदद से बनाए जा रहे ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (GPA) पर आतंकी हमला हुआ था। ग्वादर के कॉम्प्लेक्स में कई धमाके और फायरिंग हुई। यहीं एक पासपोर्ट ऑफिस भी था, जो धमाके में तबाह हो गया। 8 आतंकी भी मारे गए थे। मारे गए आठों लोग बलूचिस्तान के प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के थे।

फरवरी में वोटिंग से एक दिन पहले धमाके में 24 की मौत हुई थी

निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर धमाका बाइक में रखे विस्फोटक सामान की वजह से हुआ। (फोटो- राणा माल्ही)

निर्दलीय उम्मीदवार के ऑफिस के बाहर धमाका बाइक में रखे विस्फोटक सामान की वजह से हुआ। (फोटो- राणा माल्ही)

फरवरी में पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले बलूचिस्तान में दो ब्लास्ट हुए। पहला धमाका पिशिन शहर में हुआ। इसमें 12 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हो गए। यह धमाका निर्दलीय उम्मीदवार असफंद यार खान काकड़ के ऑफिस के बाहर हुआ। धमाके के दौरान काकड़ दफ्तर में मौजूद नहीं थे।

इसके कुछ ही देर बाद दूसरा धमाका बलूचिस्तान के ही किला सैफुल्लाह शहर में जमीयत-उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) पार्टी के कैंडिडेट मौलाना अब्दुल वासे के ऑफिस के बाहर हुआ। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हुए हैं। दोनों धमाकों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई।

Categories:
error: Content is protected !!