आर्मी का ट्रक बेकाबू होकर पलटा:आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, तीन लोग घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आर्मी का ट्रक बेकाबू होकर पलटा:आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, तीन लोग घायल

जोधपुर

जोधपुर – पाली नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर को आर्मी का एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस ट्रक की चपेट में आने से एक एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। तीनों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। और क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाया गया है।

विवेक विहार थाने के एएसआई भरतलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को भारतीय सेना का ट्रक जिसमें क्रेन लगी हुई थी। वह पाली की तरफ से जोधपुर आ रहा था। मोगड़ा के पास ट्रक के आग चल रही एक कार अचानक बेकाबू हो गई। ऐसे में कार को बचाने के चक्कर में आर्मी का ट्रक बेकाबू हो गया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। साथ ही उस कार को भी चपेट में ले लिया। ट्रक में सवार दो लोग व कार में सवार एक व्यक्ति को चोट आई है। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!