एटीएफ टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मनोरोग विभाग, पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर के अंतर्गत संचालित Addiction Treatment Facility (ATF) Scheme के तहत नशा संबंधी मरीजों के उपचार के साथ-साथ नशामुक्ति एवं जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ATF बीकानेर की ओर से Eureka Institute of Science में विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

ATF बीकानेर के नोडल ऑफिसर डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि अभियान के दौरान ATF में कार्यरत काउंसलर नीलिमा सोलंकी एवं सोनू जयपाल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे का सेवन नहीं करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ ली। अभियान में संस्थान के Anshu Kapoor, Sanjay Mohata, Manoj Rathi एवं Dev Soni सहित कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के करीब 70 विद्यार्थी शामिल हुए।

ATF टीम ने बताया कि युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर उन्हें नशे से दूर रखना तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Categories:
error: Content is protected !!