राज्य के सर्वांगीण विकास को समर्पित सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट:डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्य के सर्वांगीण विकास को समर्पित सर्वहितकारी और विकासोन्मुखी बजट
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा बुधवार को प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास को समर्पित सर्वहितकारी और
विकासोन्मुखी बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण, आर्थिक सुदृढ़ता, महिला सशक्तिकरण, कृषि शिक्षा, रोजगार, शहरी और ग्रामीण विकास और मजबूत आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देते हुए दूर दृष्टि और स्पष्ट नीति के साथ राज्य बजट प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में ऋण सीमा एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने, 50 करोड़ से महिला पुनर्वास केंद्र खोलने और 5000 किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार जैसी घोषणाएं राज्य सरकार की मजबूत महिला सशक्तिकरण नीति को दर्शाती है वहीं दूसरी ओर लावारिस, विमंदित और असहाय मरीजों को बिना दस्तावेज के निःशुल्क इलाज की सुविधा देना सरकार की संवेदनशीलता का स्पष्ट प्रमाण है।

तारबंदी, डिग्गियों और फार्म पोंड के लिए अनुदान, सोलर पंप के लिए प्रावधान से खेती को ताकत और किसानों को समर्थन मिलेगा तथा अरावली संरक्षण के लिए 130 करोड़ से अवैध खनन पर कार्यवाही, दीवार निर्माण, जल संरचनाओं और बीजारोपण, सोलर और विंड प्लांट के लिए आवंटित भूमि के दस प्रतिशत हिस्से पर अनिवार्य पौधारोपण से राज्य सरकार की प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की स्पष्ट नीति पर परिलक्षित होती है।

भाजपा नेता डॉ. आचार्य ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास, ग्रामीण महिला बीपीओ, 250 अटल प्रगति पथ, सड़क विकास, सड़क सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ब्लैक स्पॉट में सुधार पर खर्च, आठवें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी, जलदाय विभाग में तीन हजार संविदाकर्मियों की नियुक्ति, नई जल नीति और तीस हजार युवाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण की घोषणाएं भी जनकल्याण को समर्पित राज्य सरकार का दूरदर्शी विजन प्रस्तुत करती है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!