GENERAL NEWS

महाशिवरात्रि महापर्व पर श्री विश्वनाथ संयास आश्रम में भव्य आयोजन

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।
पवित्र महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री विश्वनाथ संयास आश्रम (मुरलीधर व्यास कॉलोनी नया विस्तार, मौसम विभाग के पीछे) में भगवान विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन संपन्न होगा। यह पावन अनुष्ठान पूज्य स्वामी श्री पुन्यानंद गिरी जी के सान्निध्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जा रहा है।
आश्रम में विराजित भगवान विश्वेश्वर के नर्मदेश्वर शिवलिंग पर दूध, दही, घी, मधु, पंचामृत एवं गंगाजल सहित पवित्र द्रव्यों से सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। वैदिक विद्वानों द्वारा महाशिवरात्रि की महरात्रि में चार प्रहर का अभिषेक, स्तुति एवं मंत्रोच्चार संपन्न होगा, जिससे सम्पूर्ण वातावरण शिवमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठेगा।
कार्यक्रम विवरण:
पार्थिव शिवलिंग पूजन — प्रातः 8:00 बजे से
दिव्य श्रृंगार दर्शन — सायं 4:00 बजे से
महाआरती व स्तुति — सायं 6:30 बजे से
सामूहिक रुद्राभिषेक — रात्रि 8:00 बजे से
आश्रम प्रबंधन की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तगणों को इस दुर्लभ एवं पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारकर भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
जो श्रद्धालु पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता करना चाहते हैं, वे मंदिर प्रांगण में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!