बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री श्याम सिंह हाडलां, कौशल शर्मा, देहात महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, पवन स्वामी एवं महेन्द्र ढाका ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया तथा
“स्व. अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के नारे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Categories:
error: Content is protected !!