GENERAL NEWS

नाबार्ड और पीएमसी केंद्रीय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 19 जुलाई। सागर रोड स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-1 में शनिवार को नाबार्ड और विद्यालय के इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत सघन पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया और विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह और उप प्राचार्य कमला थी। इस अवसर पर तांबिया ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का दायित्व लेने आह्वान किया। उन्होंने प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया और कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से प्रकृति संरक्षण में हम अपना योगदान दे सकते हैं।
प्राचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि पौधे लगाने से अधिक महत्वपूर्ण इनकी सुरक्षा करना है। ऐसा करके हम आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण दे पाएंगें। उन्होंने कहा कि स्कूल की उपलब्धियों और परिणाम के बारे में बताया।
इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम संयोजक जगदीश प्रसाद सोनी, स्काउट प्रभारी संजय कुमार, इको क्लब प्रभारी उम्मेद सिंह यादव, शिक्षक मुरली मनोहर, प्रदीप कुमार शर्मा, पवन कुमार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा और पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 125 पौधे लगाए गए और उनकी सुरक्षा का संकल्प किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!