खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी के तकनीकी अधिकारी होंगे बीकानेर के अनिल जोशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 नवंबर 2025। भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में इस बार बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी विशेषज्ञ अनिल जोशी को तकनीकी अधिकारी (Technical Official) नियुक्त किया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए देशभर से 18 तकनीकी अधिकारियों का चयन किया है, जिनमें जोशी भी शामिल हैं।

इस वर्ष खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही है। तीरंदाजी प्रतियोगिताएं जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज में 22 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित होंगी। यह पहला अवसर है जब राजस्थान इतने बड़े स्तर पर इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है।

अनिल जोशी पिछले दो दशकों से तीरंदाजी खेल के विकास में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं । इससे पूर्व भी वे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स तथा कई नेशनल गेम्स में तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वे 10 से अधिक विदेशी दौरों पर भारतीय तीरंदाजी टीम के साथ कोच के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!