पीएम मोदी मन की बात के 126 वें एपिसोड को बीकानेर भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुना..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे– श्याम पंचारिया

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में जिला भाजपा मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम के 126 के एपिसोड को सुना इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, खादी से लेकर नवरात्रि, दशहरा और संघ के 100 साल तक कई विषयों पर अपनी बात रखी।
देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेते हुए वोकल फॉर लोकल हमारी खरीदारी का मंत्र हो हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे इससे हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी हम आज की बात में गली, मोहल्ला, बाजार, गांव हर जगह पर सफाई हमारी जिम्मेदारी बने इसको भी ध्यान रखेंगे। मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्याम सिंह हांडला, मंत्री विनोद करोल, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अर्जुन कड़वासरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, आईटी संयोजक सुशील आचार्य, अशोक मारू, सुभाष बाल्मीकि, निशांत गौड, सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!