NATIONAL NEWS

बीकानेर में सेक्टर 1 जय नारायण व्यास कॉलोनी में चार दिन से जल संकट, पाइपलाइन जोड़ना भूलने से बढ़ी परेशानी — सेक्टर-1 जेएनवी कॉलोनी के लोग पानी को तरसे

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास (जेएनवी) कॉलोनी क्षेत्र के सेक्टर-1 में पिछले चार दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र के नलों में पानी नहीं आने से मोहल्लावासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं और दैनिक जरूरतों के लिए टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद थी। इस संबंध में जब मोहल्लावासियों ने पीएचईडी विभाग के एईएन राजेंद्र चौधरी से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि पीछे पाइपलाइन में लीकेज और मरम्मत कार्य के चलते जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई थी और जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
हालांकि, विभाग की ओर से पानी चालू किए जाने के बावजूद सेक्टर-1 के कई घरों में पानी नहीं पहुंचा। शिकायत मिलने पर एईएन राजेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे, जहां जांच में सामने आया कि मरम्मत के दौरान ठीक की गई मुख्य पाइपलाइन को मोहल्ले की सप्लाई लाइन से जोड़ना ही भूल गए थे। इस तकनीकी चूक के कारण जल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्वीकार किया कि अब तत्काल समाधान संभव नहीं है और समस्या का निराकरण अगले दिन ही किया जा सकेगा। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्राथमिक जरूरत जैसे पानी की व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
चार दिनों से पानी नहीं मिलने के कारण क्षेत्र के लोग भारी परेशान हैं और मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने की मांग की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!