GENERAL NEWS

भाजपा नेताओं ने भजनों के माध्यम से तप अनुमोदना…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। तप से अपने जीवन को श्रृंगारित करना निश्चित ही कठिन कार्य है, विरले ही यह कार्य कर पाते हैं ऐसे ही विरले तपस्वी भाई लाभचंद जी आंचलिया जिनका तपस्या का 46 वाँ दिन और आगे तपस्या गतिमान है। इस पुण्य अवसर पर तप अनुमोदना का मौका मिला। लाभचंद जी ने पहले भी कई तपस्या की है। अनुमोदना का अवसर और विशिष्ट बना जब भारतीय जनता पार्टी, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में जिला पदाधिकारी इस अवसर पर सहभागी बने शायद ऐसा अवसर पहली बार ही हुआ कि कोई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी तप अनुमोदना हेतु गए ये भी एक अभिनव क्षण था भाई मुल्तान जी बेद, जेठमल नाहटा और बहनों के साथ सभी ने भजनों के माध्यम से तप अनुमोदना की। संगठन द्वारा साफा और पताका पहनाकर अभिनंदन किया गया सुमन छाजेड़ ने कहा लाभचंद जी भाईसाहब यूं ही तप के द्वारा आध्यामिक उन्नयन और कर्म निर्जरा करें आप स्वस्थ रहे, आपके पूर्ण साता रहे लाभचंद जी भाईसाहब की पत्नी और बहन मंजू आंचलिया और पूरा परिवार इस तप का मनोबल बढ़ाने में सहयोगी बन रहे है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!