Bikaner आज नयाशहर मंडल के तत्वावधान में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमति सुमन जी छाजेड़ के नेतृत्व में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास के जन्मदिन के अवसर पर रानी बाजार के अपना घर आश्रम में फल व ज्यूस वितरण कर के मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष सुमन जी बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। और उन्होंने कहा कि आज विधायक जी के जन्मदिन पर ये कार्य नयाशहर मंडल द्वारा किया जाना वास्तव मे सरहनीय है। व ऐसे कार्य निरन्तर करते रहना चाहिए। इस अवसर पर नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा के साथ पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री किशन जी चौधरी, पूर्व मण्डल महामंत्री मधुसूदन जी शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र कोचर, महिला मोर्चा से सरिता नाहटा, मंडल महामंत्री सुनील जोशी, लोकेश हेमकर,व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत मे भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम के नारों से पूरा अपना घर आश्रम गुंजयमान रहा।
भाजपा नयाशहर मंडल ने अपना घर आश्रम में फल वितरण के साथ मनाया बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास का जन्मदिन…
July 8, 2025
1 Min Read












Add Comment