GENERAL NEWS

तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित ख्याति प्राप्त पर्वतारोही मगन बिस्सा की छठी पुण्य तिथि पर किया रक्तदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन, हिमालय परिवार व मगन बिस्सा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जवाहर नगर में छठी बार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया । आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हिमालय परिवार के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने उनके एडवेंचर में दिये गये योगदान की जानकारी दी । लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद जी महाराज ने उनके पद चिन्हों पर चलने की व उनके कृत्यों से प्रेरणा लेने की सलाह दी । इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑस्ट्रेलिया से आए वैज्ञानिक डॉक्टर ओम कुमार हर्ष ने अपने विचार व्यक्त किया । डा. प्रेम कुमार की टीम ने लोगों के ब्लड सैंपल लिए एवं रक्तदान में मदद की । इस अवसर पर एक्यूप्रेशर कैंप भी लगाया गया जिसमें महेश भोजक ने अपनी सेवाएं दी । मेडिकल टीम ने हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई । शिव रतन बिस्सा, डॉ. सुषमा बिस्सा, यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा, रमाकांत शर्मा आदि ने अपने विचार रखें । शिविर में काफी संख्या में महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया । अनामिका बिस्सा, देवेश, उर्मिला बिश्नोई, डा. राजेश जोशी, प्रार्थना सक्सेना, रविंद्र सक्सेना, रवि बिस्सा आजाद बिस्सा, मुकेश, डी प्रताप व विशाल आदि ने रक्तदान किया । अनेक रक्तदाता हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उन्हें रक्तदान नहीं कर सके । इस अवसर पर हिमालय परिवार की ओर से यशपाल आचार्य, मनोहर लाल वर्मा एवं रमाकांत शर्मा ने एडवेंचर में निरंतर दिए जाने वाले योगदान के लिए डा. सुषमा बिस्सा को शॉल ओढ़ाकर व मालार्पण कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में रोहिताश्व बिस्सा, बिहारी लाल शर्मा, डा. सुधा शर्मा, सरस्वती शर्मा, ओजस्वी बिस्सा ने सहयोग किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!