GENERAL NEWS

अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर कोठारी अस्पताल में सम्पन्न

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन, बीकानेर यूनिट द्वारा कोठारी अस्पताल के सहयोग से अस्पताल में सेवानिवृत बैंक कर्मचारी व अधिकारियों का निःशुल्क अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि शिविर में डा. मोहम्मद आरिफ पूर्व चिकित्सक शैल्बी अस्पताल, अहमदाबाद ने अस्थि से संबंधित व उनके उपचार के साथ साथ दैनिक जीवन में बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया । उन्होने बीएमडी जांच के बाद 90 उपस्थितों की रिपोर्ट जांचकर परामर्श भी दिया व जरूरी एक्सरे भी करवाये गये । कार्यक्रम के प्रारंभ मे शिविर संयोजक एमएमएल पुरोहित ने संचालन करते हुए शिविर के बारे में बताया । कोठारी अस्पताल के डा. ओ पी श्रीवास्तव और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया ने उपस्थितों का स्वागत किया । संगठन की ओर से डा. मोहम्मद आरिफ और समन्वयक कालूराम का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का समापन हाइटी के साथ हुआ । आभार आर के श्रीमाली ने ज्ञापित किया । एस के बिस्सा, सुनील गुप्ता, एल एन मेहता, के के चांडक, राजाराम पांडे, जी सी शर्मा ने प्रश्नकाल में अपनी जिज्ञासा शांति की ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!