GENERAL NEWS

दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम 12 को..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


दिल्ली की प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी करेंगे प्रस्तुत
बीकानेर, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से 12 अगस्त को सायं 7 बजे रवींद्रनाथ मंच पर दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दास्तानगोई प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली से प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी बीकानेर आएंगे। उन्होंने बताया कि दास्तानगोई का अर्थ है, कहानी सुनाने की कला, विशेष रूप से उर्दू साहित्य में। यह एक मौखिक कहानी कहने की विधा है जिसमें कहानीकार, जिसे दास्तानगो कहा जाता है, हाव-भाव और नाटकीय संवादों के माध्यम से कहानी को जीवंत करता है। यह प्राचीन कला है, जो 13वीं शताब्दी से चली आ रही है और 19वीं शताब्दी में अपने चरम पर पहुंच गई थी। दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह में भगत सिंह की देशभक्ति की गाथा है। इसमें पुस्तकों के प्रति उनके लगाव को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे हर घर तिरंगा अभियान दौरान आमजन को भारत के स्वतंत्रता संग्राम, देश भक्तों की वीर गाथा से रूबरू करवाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस श्रृंखला में पहली बार यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!