GENERAL NEWS

धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिये गणेश बोथरा ने की व्यापार उद्योग मंडल को समर्थन की अपील

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अध्यक्ष जुगल राठी ने सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया

बीकानेर।हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा 19 मार्च 2026 को बीकानेर में आयोजित होने वाली धर्मयात्रा के संदर्भ में समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा एवं सह संयोजक विजय कोचर ने आज बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी और सचिव संजय जैन सांड सहित प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की
बोथरा ने व्यापार मंडल से आग्रह किया कि बीकानेर के सभी उद्योग और व्यापार से संबंधित मंडल की सहभागी संस्थाएँ धर्मयात्रा में भाग लेकर अपना योगदान दें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने विश्वास दिलाया कि इस धर्मयात्रा में मंडल की सक्रिय भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल कार्यालय में गणेश बोथरा का समिति के अध्यक्ष बनने पर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वेद अग्रवाल, परविंदर सिंह, प्रेम रतन जोशी, सुशील यादव, हरिओम पुरोहित, शांतिलाल कोचर, रविन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बोथरा का अभिनंदन किया व धर्मयात्रा को सफल बनाने में सहभागिता का विश्वास दिलाया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!