GENERAL NEWS

आईटी विभाग और रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा रक्तदान शिविर एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।इनकम टैक्स दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या एवं इनकम टैक्स विभाग, रानी बाजार के संयुक्त तत्वावधान में आईटी परिसर बीकानेर में एक विशाल रक्तदान शिविर और मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि समाज में रक्तदान और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी सशक्त माध्यम बना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी महेश कुलहरी एवं रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की उप प्रांतपाल भारती गहलोत ने की। आईटी विभाग से विकेश कड़वासरा एवं उनकी टीम ने आयोजन की सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोटरी क्लब ने उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की अध्यक्ष दीपिका चौधरी ने कहा, “रक्तदान जीवनदान है, और हर व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस शिविर में इनकम टैक्स विभाग के 65 से अधिक कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई, और कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।


रक्तदान के साथ-साथ शिविर में बीपी, हीमोग्लोबिन एवं अन्य स्वास्थ्य जांचें भी की गईं। कोठारी हॉस्पिटल से आई सक्सेना जी एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने शिविर में सेवाएं दीं, जिनका क्लब की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की ओर से दीपिका चौधरी, निशिता सुराणा, ललित बजाज, भारती गहलोत, मोनिका पच्चीसिया, शिला सांखला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में योगदान दिया।
सभी रक्तदाताओं को स्मृति स्वरूप अल्पाहार एवं रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान डॉ. बी.एल. स्वामी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित अनेक आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं, जिससे आईटी विभाग एवं रोटरी परिवार को विशेष लाभ प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की ओर से इनकम टैक्स विभाग, कोठारी हॉस्पिटल टीम और डॉ. बी.एल. स्वामी को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!