
बीकानेर। राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री एवं बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर आज बीकानेर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य सरकार के विगत डेढ़ वर्षों के कार्यों की प्रगति, बजट उपयोग, मॉनसून पूर्व तैयारियों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री खींवसर ने कहा कि यह समीक्षा केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत की थी। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों से लंबित योजनाओं की प्रगति, उनके बजट उपयोग और मौसमी हालातों में जनहित से जुड़ी तैयारियों पर गहन चर्चा की गई है।
उन्होंने झालावाड़ हादसे को ‘दुःखद एवं चेतावनी स्वरूप’ बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने राज्य के सभी विभागों चिकित्सा शिक्षा सहित अन्य भवनों की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री खींवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है और लोक निर्माण विभाग (PWD) को सभी शासकीय भवनों की तकनीकी जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
उन्होंने कहा, “राज्य सरकार जनता को जवाबदेह प्रशासन देना चाहती है, इसलिए निरीक्षण, निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।”
इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की सुविधाएं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विशेषकर बरसात के मौसम में जलभराव, संक्रामक बीमारियों और बिजली-पानी की आपूर्ति को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जर्जर स्कूल, अस्पताल व अन्य भवनों को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई की जाए। चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में मूलभूत संरचना की स्थिति को बेहतर किया जाए।
बैठक में जिला कलेक्टर, एसपी, सीएमएचओ, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जलदाय विभाग, डिस्कॉम, शिक्षा विभाग सहित सभी महकमों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट गजेन्द्र सिंह खींवसर चिकित्सा मंत्री एवं बीकानेर जिले के प्रभारी मंत्री
विजुअल्स












Add Comment